जयपुर। सवाई मान सिंह स्टेडियम में राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद द्वारा आयोजित की जा रही अकादमियों,बालिका खेल संस्थानों की चयन ट्रायल के अंतर्गत सोमवार को फुटबॉल में लड़के एवं लड़कियों ने स्किल टेस्ट में पूरी ताकत लगाई। राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद द्वारा गठित कमेटी ने बारीकी से नज़र रखी।
राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद की सचिव श्रीमती नीतू बारूपाल ने बताया कि सोमवार को ही बालिका वालीबॉल अकादमी-जयपुर (70), बालक वालीबॉल अकादमी-झुंझुनू (95), बालिका आवासीय खेल संस्थान (बॉक्सिंग खेल)-जयपुर (7), बालिका आवासीय खेल संस्थान (भारोत्तोलन खेल)-जयपुर (14) के लिए कुल 186 खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन एवं मेडिकल के बाद बैटरी टेस्ट लिया गया। इनके स्किल टेस्ट मंगलवार को होंगे।




















