खोले के हनुमान जी मंदिर में फाल्गुनी भजनों से रिझाया रामदूत हनुमान को

0
32
In the Hanuman temple of Khola, the messenger of Rama, Hanuman was wooed with Phalguna hymns.
In the Hanuman temple of Khola, the messenger of Rama, Hanuman was wooed with Phalguna hymns.

जयपुर। दिल्ली रोड़ स्थित खोले के हनुमान जी मंदिर परिसर में शनिवार को फागोत्सव का भव्य आयोजन किया गया । जिसमें नृत्य गुरु डॉ राजेंद्र राव, डाँ कविता सक्सेना के सानिध्य में कलाकारों ने गायन और नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। फागोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ पूनम शर्मा और प्रीति मारवाल ने गणेश वंदना के साथ किया।

डॉ राजेंद्र राव ने युगल नृत्य आओ जी म्हारे हावड़े का पावणा…से फागुनी रंग बरसाया। अदिति राठी और स्नेहा गुप्ता ने सामूहिक नृत्य चिरमी, नाचे गोरी, या तो रंग उड़ाती आई, कालबेलिया नृत्य से मन मोह लिया। शेखावाटी की होली ने फागोत्सव को भक्ति के रंग में रंग दिया। फागोत्सव में मंदिर परिसर में सैकड़ों भक्तगण शामिल हुए।

नाहरी का स्थित चमत्कारेश्वर मंदिर में भी भक्तिभाव से मनाया गया फागोत्सव- नाहरी का नाका शास्त्री नगर स्थित श्री चमत्कारेश्वर वीर हनुमान मन्दिर प्रांगण में शनिवार को फागोत्सव का आयोजन किया गया। भगवान का पंचामृत से अभिषेक कर नवीन सिंदूरी चौला धारण कराया गया। धोती-कुर्ता स्वरुप विशेष पोशाक धारण कराई गई।

दोपहर में भगवान को रंग महल में विराजमान किया गया। अबीर, गुलाल अर्पित कर भगवान से विश्व कल्याण की कामना की गई। होली खेल रहे हनुमत सरकार, रंग महल हनुमान गढ़ी अति सुन्दर, फागुन आयो रे जैसे गीतों से लोक कलाकारों ने भगवान को रिझाया। भक्तों ने पवनपुत्र के संग गुलाल होली भी खेली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here