श्री शिव पुराण कथा और श्रीमहा मृत्युंजय रुद्र महायज्ञ के कार्यालय का उद्घाटन

0
42

जयपुर। जयपुर परिवार सेवा समिति के बैनर तले श्री शिव पुराण कथा और श्री महा मृत्युंजय रुद्र महायज्ञ का आयोजन आगामी 20 से 26 मार्च तक मानसरोवर स्थित वीटी रोड मेला ग्राउंड पर किया जाएगा।

इस मौके पर भारत के सुप्रसिद्ध शिव महापुराण कथावाचक,अनन्य शिवभक्त एवं प्रेरक आध्यात्मिक प्रवक्ता परम श्रद्धेय पं. प्रदीप मिश्रा महाराज (सीहोर वाले) अपनी वाणी से जयपुरवासियों को शिव कथा सुनाएंगे। इस आयोजन के कार्यालय का उद्घाटन अरावली मार्ग मेला ग्राउंड के पास कथा के कार्यक्रम संयोजक व मुख्य यजमान ने विधि विधान व मंत्रोच्चारण के बीच किया।

आयोजन समिति से जुड़े अखिलेश अत्री ने बताया कि महोत्सव के दौरान कलश यात्रा सहित कई आयोजन होंगे। इस आयोजन को लेकर जयपुरवासियों में खासा उत्साह है। आयोजन की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही है।

आयोजन की सफलता के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। सभी संगठनों के सामूहिक प्रयास से यह आयोजन जयपुर ही नहीं, बल्कि प्रदेश के धार्मिक इतिहास में एक उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायी अध्याय स्थापित करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here