5 से 8 फरवरी को जयपुर में होगा इंडिया स्टोन मार्ट-2026 का आयोजन

0
230
India Stone Mart-2026 will be held in Jaipur from February 5 to 8.
India Stone Mart-2026 will be held in Jaipur from February 5 to 8.

जयपुर। आगामी इंडिया स्टोन मार्ट–2026 के सफल आयोजन की तैयारियों को लेकर बुधवार को को लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में देश के कई केंद्रीय मंत्रियों और लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

प्रतिनिधिमंडल ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, केंद्रीय रेल एवं सूचना-प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर, केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेंद्र यादव को जयपुर में 5 से 8 फरवरी 2026 तक होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में आमंत्रित किया।

इस प्रतिनिधिमंडल में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश भाई, राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव राकेश गर्ग, राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव नरेश पारीक और इंडिया स्टोन मार्ट के संयोजक व लघु उद्योग भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष नटवर अजमेरा शामिल रहे।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मंत्रियों को बताया कि इंडिया स्टोन मार्ट–2026 देश के पत्थर उद्योग, निर्यात, व्यापार और तकनीकी नवाचारों को वैश्विक मंच प्रदान करेगा। आयोजन में देश-विदेश के निवेशक, उद्योगपति, और खरीदार भाग लेंगे। जयपुर में यह आयोजन राजस्थान को प्राकृतिक पत्थर उद्योग की अंतरराष्ट्रीय राजधानी के रूप में और सुदृढ़ करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here