जेकेके में प्रदर्शनी में दिखाई भारत की लोकतांत्रिक यात्रा और आपातकाल का दंश

0
239
India's democratic journey and the pain of emergency were shown in the exhibition at JKK
India's democratic journey and the pain of emergency were shown in the exhibition at JKK

जयपुर। जवाहर कला केंद्र में बुधवार को अलंकार दीर्घा में विशिष्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें प्रदर्शित तस्वीरों में भारत की लोकतांत्रिक यात्रा और देशव्यापी आपातकाल की झलकियां देखने को मिली। मौका रहा देशव्यापी आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मनाये गए ‘संविधान हत्या दिवस’ का।

गैलरी में 50 से अधिक आर्टिकल प्रस्तुत किए गए। इनमें प्राचीन भारत में लोकतंत्र के स्वरूप, विभिन्न शासन व्यवस्थाएं और आपातकाल के दौरान तत्कालीन राजनीतिक और सामाजिक परिस्थितियों को दर्शाया गया। प्रतिभागियों ने मार्च निकाला और लोकतंत्र जिंदाबाद का नारा बुलंद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here