श्री सरस निकुंज में भक्तिभाव से मनाया दीक्षा महोत्सव

0
27

जयपुर। सुभाष चौक पानो का दरीबा स्थित श्री शुक संप्रदाय की प्रधान आचार्य पीठ श्री सरस निकुंज में शुक्रवार को शुक संप्रदाय पीठाधीश्वर अलबेली माधुरी शरण जी महाराज के सानिध्य में दीक्षा महोत्सव भक्तिभाव से मनाया गया। ठाकुरजी श्री राधा सरस बिहारी सरकार की पुष्पों से मनोरम झांकी सजाई गई। वैष्णव भक्तों ने संगीतमय बधाई गायन किया।

पारंपरिक सरस बधाइयों पर श्रद्धालु स्वयं को नृत्य करने से नहीं रोक पाए। शुक संप्रदाय पीठाधीश्वर अलबेली माधुरी शरण जी महाराज ने लगातार पुष्प वर्षा कर माहौल में उत्साह और उमंग बनाई रखी।

इस मौके पर विशेष रूप से आचार्य महाप्रभु के दीक्षा प्राप्त करते हुए छाया चित्र का पूजन किया गया। श्रद्धालुओं को नव संवत्सर के पंचांग और वार्षिक महोत्सव दीपिका का वितरण किया गया।

श्री सरस निकुंज के प्रवक्ता प्रवीण बड़े भैया ने बताया कि महामुनिंद्र शुकदेव महाराज ने आचार्य महाप्रभु श्यामचरण जी महाराज को दीक्षा प्रदान कर संप्रदाय की स्थापना की थी। इस उपलक्ष्य में यह दीक्षा महोत्सव मनाया गया। इस मौके पर सरस निकुंज को फूलों और बांदरवाल से सजाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here