अंतर्राष्ट्रीय हास्य दिवस:महापौर एवं योग गुरु के साथ जयपुर वासियों ने लगाये ठहाके, पुरस्कार भी जीते

0
516
International Comedy Day: Jaipur residents laughed with the mayor and yoga guru, also won awards
International Comedy Day: Jaipur residents laughed with the mayor and yoga guru, also won awards

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय हास्य दिवस पर योगापीस संस्थान के आव्हान पर आयोजित हास्य महोत्सव में जयपुर के सिटी पार्क में रविवार सुबह 5:30 बजे ही सैकड़ो हास्य प्रेमी एवं 16 हंसौडे हास्य ग्रुप एकत्रित हो हंसते-हंसाते, मुस्कुराहट बिखेरते नजर आए।

कार्यक्रम संयोजिका अलका आत्रेय, अरविंद सेजवान एवं आशीष कोठारी ने बताया कि हास्य महोत्सव का शुभारंभ योगा पीस संस्थान के संस्थापक योगाचार्य ढाकाराम, सुजोक चिकित्सा विशेषज्ञ अशोक कोठारी, मोटिवेशनल स्पीकर योगी मनीष विजयवर्गीय, पुष्प लता आत्र्ये, डॉ. अभिनव जोशी एवं विष्णु जादौन ने किया।

इस अवसर पर योगाचार्य ढाकाराम ने कहा की मुस्कुराहट ही जीवन है और हम योग शिक्षा एवं चिकित्सा के माध्यम से पूरी दुनिया में मुस्कुराहट फैलाने के लिए प्रयासरत है, यह हास्य महोत्सव उसी का एक प्रयास है अगले वर्ष हम इसे राष्ट्रीय स्तर पर करेंगे और प्रथम विजेता टीम को 51 हजार के पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

संस्थान के योग निदेशक योगी मनीष विजयवर्गीय ने बताया कि इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जयपुर नगर निगम ग्रेटर की महापौर सौम्या गुर्जर, गीता मनीषी संतोष सागर महाराज, डॉ. अनुपमा सोनी, सुभाष सर्राफ, रजनीश बोहरा, पवन अग्रवाल, उपदेश जी ने लाफ्टर कंपटीशन के प्रथम विजेता द फास्ट फिट फिटनेस सेंटर, द्वितीय विजेता फिट योग, तृतीय विजेता केरला ग्रुप की हसोड़ा टीमों को प्रदान किए।

हास्य महोत्सव के विशिष्ट अतिथि ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा, समाजसेवी जे.डी. महेश्वरी, सांवरमल जांगिड़, डॉ. सुनील दंढ, सिद्धार्थ भट्ट, राकेश गर्ग एवं अटल सेना के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम प्रकाश शर्मा को योगा पीस संस्थान की आचार्य डॉ. सुषमा, डॉ. अरुण, आचार्य विशाल, आचार्य मुनींद्र ने स्मृति चिन्ह प्रदान करके किया। कार्यक्रम का संचालन मोटिवेशनल स्पीकर योगी मनीष विजयवर्गीय ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here