गुप्त वृन्दावन धाम में हुआ अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन

0
106
International Gita Festival organized at Gupt Vrindavan Dham
International Gita Festival organized at Gupt Vrindavan Dham

जयपुर। जयपुर के गुप्त वृन्दावन धाम में एक दिसंबर को गीता जयंती के दिन अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम हुए। गुप्त वृन्दावन धाम के अध्यक्ष अमितासना दास ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव समारोह की मुख्य अतिथि जयपुर नगर निगम ग्रेटर की पूर्व महापौर डा. सौम्या गुर्जर रही।

उन्होंने विजेताओं को विशेष पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया। आरजे शिवांगी एफ एम तडका, मंजू मीणा दूरदर्शन, ओ पी मोदी ओके प्लस ग्रुप और निर्मल दर्गड़ ईसीएम्एस ने भी बच्चों को उनकी उत्कृष्ट कला के प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। इस अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में जयपुर के 30 प्रमुख विद्यालयों के 500 विद्यार्थी जुड़े जिन्होंने कार्यक्रम में गीता श्लोक गायन, वैदिक वेशभूषा, शास्त्रीय नृत्य–नाटक जैसी समूह प्रतियोगिताओं में भाग लेकर विभिन्न कलाओं का प्रदर्शन किया।

गीता जयंती के दिन एकादशी पर गुप्त वृन्दावन धाम में पूरे दिन गीता पारायण, गीता यज्ञ, गीता दान और विशेष कीर्तन का आयोजन हुआ| आगामी कार्यक्रमों की श्रृंखला में इंटरनेशनल गीता ओलंपियाड का शुभारम्भ किया गया। गुप्त वृन्दावन धाम के अध्यक्ष अमितासना दास ने कहा की अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव जयपुर और राजस्थान के साथ पूरे विश्व के लिए गीता–आधारित शिक्षा और संस्कार का प्रेरणास्रोत बनेगा।

उन्होने बताया कि भगवद गीता सिर्फ एक धार्मिक पुस्तक ही नहीं है, यह तो वह प्रकाश है जो हमारे अंधेरे जीवन में उजियारा करता है। क्योंकि इसे स्वयं भगवान कृष्ण ने अपने श्रीमुख से उच्चारण किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here