गुप्त वृंदावन धाम में होगा एक दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन

0
144

जयपुर। गुप्त वृन्दावन धाम में एक दिसंबर को गीता जयंती के दिन भव्य आयोजन किया जा रहा है। गीता जयंती के पावन पर्व पर मंदिर में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव आयोजित किया जाएगा। जिसका पोस्टर विमोचन उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने किया।

उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने मंदिर प्रबंधन को इस भव्य कार्यक्रम की अपार सफलता की अग्रिम शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा की अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के द्वारा भगवद गीता में दिया हुआ। भगवान् कृष्ण का सन्देश शहर के जन जन तक पहुंचेगा। हमारी आज की पीढ़ी गीता के महत्व को समझेगी और उसकी शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात करेगी।

गीता जयंती पर गुप्त वृन्दावन धाम में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में जयपुर के प्रमुख विद्यालयों के सैकड़ों विद्यार्थी जुटेंगे। कार्यक्रम में गीता श्लोक गायन, वैदिक वेशभूषा, शास्त्रीय नृत्य–नाटक जैसी समूह प्रतियोगिताएं होंगी। जिसके विजेताओं को विशेष पुरस्कार दिए जायेंगे। इस दिन गुप्त वृन्दावन धाम में पूरे दिन गीता पारायण, गीता यज्ञ, गीता दान और विशेष कीर्तन का आयोजन होगा। गीता जयंती के पावन पर्व पर इंटरनेशनल गीता ओलंपियाड का शुभारम्भ भी किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here