रेलिंग तोड़ स्कॉर्पियो में घुसी लोहे की रॉड: सीने में धंसी एंगल से चालक की मौत

0
40

जयपुर। मुरलीपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार अलसुबह हुए भीषण सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बनी लोहे की रेलिंग और जाली तोड़ते हुए उसमें जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लोहे का एंगल वाहन का शीशा चीरता हुआ चालक के सीने में जा धंसा।

हेड कांस्टेबल रविंद्र कुमार ने बताया कि हादसे में आनंद सिंह शेखावत (28) निवासी सुंदर विहार करधनी की मौत हुई है। वह स्कॉर्पियो चला रहा था। उसके साथ उसका दोस्त शक्ति प्रताप (22) निवासी मुरलीपुरा बैठा था। जो इस हादसे में बाल-बाल बच गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों दोस्त गुरुवार रात किसी कार्य से निकले थे। रात करीब 2:40 बजे दादी का फाटक से मुरलीपुरा की ओर जाते समय केडिया चौराहे के पास वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह रेलिंग से जा टकराया। सूचना पर मुरलीपुरा थाना पुलिस और दुर्घटना थाना पश्चिम की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की मदद से कटर से लोहे की रॉड काटकर युवक को बाहर निकाला गया और एम्बुलेंस से कांवटिया अस्पताल भिजवाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को क्रेन से हटवा कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here