साईमय हुई जयपुर नगरी: गूंजे साईं बाबा के जयकारे

0
23

जयपुर। जयपुर शहर में सोमवार को साईं बाबा का धूमधाम से पाटोत्सव मनाया। यह आयोजन बापू नगर के मोती पार्क में स्थित साई बाबा मंदिर प्रांगण में हुआ। इस दौरान साई बाबा का विशेष श्रृगांर किया और फूल बगले की झांकी सजाई गई।

आयोजन से जुड़े श्वेता शर्मा ने बताया कि महोत्सव के दौरान दो फरवरी की सुबह 9 बजे से पादुका पूजन हुआ। यह पूजा-अर्चना दो घंटे तक चली। साथ ही बाबा को 56 भोग अर्पित किए गए । वहीं मध्यान्ह आरती के बाद भंडारा प्रसादी शुरू हुआ। जिसमें हजारों की संख्या में भक्त पंगत में बैठकर प्रसादी पाई। इस बीच साई भक्ति संध्या का आयोजन भी हुआ। इस दौरान मालवीय नगर भाजपा विधायक काली चरण सराफ सहित हजारों की सख्ंया में श्रृद्धालु शामिल हुए।

कार्यक्रम संयोजक श्वेता शर्मा ने बताया कि श्री साईं धाम के 20वें स्थापना दिवस पर दो दिवसीय आयोजन की शुरुआत एक फरवरी को काकड़ यात्रा व मंगल स्नान के साथ हुई थी। पहले दिन एक फरवरी को काकड़ आरती व मंगल स्नान और हवन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here