जयपुर/नई दिल्ली। जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ट्रस्ट द्वारा आयोजित 18वें जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (जिफ) 9वें न्यू दिल्ली फिल्म फेस्टिवल (एनडीएफएफ) और जिफ–एनडीएफएफ ग्लोबल सिने कॉन्फ्लुएंस (जीसीसी) में भारत मंडपम में शुरू होकर इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में संपन्न हुआ। चालीस से अधिक देशों के फिल्मकारों की उपस्थिति में इक्कीस देशों के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।
संस्थापक हनु रोज ने भारत में ग्लोबल हेरिटेज ऑर्गनाइजेशन, ग्लोबल कल्चर ऑर्गनाइजेशन और ग्लोबल सिनेमा ऑर्गनाइजेशन के मुख्यालय स्थापित करने की घोषणा की। 60 से अधिक देशों की 600 फिल्मों में से चयनित कृतियों को सम्मानित किया गया।
फिल्म कडल कन्नी को ग्रीन रोज़ अवॉर्ड तथा अभिनेत्री सुनैना को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री सम्मान मिला। फिल्म भानु के लिए अनुष्का चक्रवर्ती (सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री) व अंकित मजूमदार (सर्वश्रेष्ठ अभिनेता) सम्मानित हुए। यूके के हसन नज़र को अनुमति के बिना के लिए गोल्डन कैमल अवॉर्ड मिला। पाकिस्तानी फिल्म जमीला (निर्देशन: जैनब मलिक) को ग्रीन रोज़ व बेस्ट कॉस्ट्यूम डिज़ाइन अवॉर्ड प्रदान किया गया।




















