जयपुर मेडिकल एसोसिएशन ने साइकिल रैली में दिया पर्यावरण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश

0
245
Jaipur Medical Association gave the message of raising awareness about environment and health in the cycle rally
Jaipur Medical Association gave the message of raising awareness about environment and health in the cycle rally

जयपुर। जयपुर मेडिकल एसोसिएशन की ओर से गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष मे जेएमए हेरिटेज साइकिल रैली” का आयोजन किया गया । जिसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण,स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने के साथ साथ हेरिटेज संरक्षण भी है। इस साइकिल रैली मे जयपुर के सेंकड़ों नामी गिरामी चिकित्सकों के साथ साथ अनेकों पर्यावरण प्रेमी व साइकिलिस्ट ने भाग लिया।

इस रैली को जयपुर मेडिकल एसोसिएशन भवन से एसएमएसन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ दीपक माहेश्वरी, वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पुष्पेंद्र गर्ग, जे एम ए अध्यक्ष डॉ जगदीश मोदी व सचिव डॉ अनुराग तोमर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया । यह रैली जयपुर मेडिकल एसोसिएशन भवन से महारानी कॉलेज,अजमेरी गेट, छोटी चौपड़,त्रिपोलिया गेट,बड़ी चौपड़ होते हुए हवा महल तक गई हवामहल पर एक ग्रुप फोटो ली गई । इसके बाद वहां से वापस जयपुर मेडिकल एसोसिएशन सभागार में पहुंची।

एसोसिएशन सचिव डॉ अनुराग तोमर ने बताया कि साइकिल रैली हमारे पर्यावरण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक छोटा सा प्रयास है। वहीं वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डा पुष्पेंद्र गर्ग द्वारा रैली में भाग लेने वाले समस्त प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मान किया गया । इस रैली का मुख्य आकर्षण का केंद्र एक 9 साल की छोटी बच्ची स्नेहा भी थी जो सुबह 6 बजे ही आ गई एवं जिसका उत्साह देखने लायक था।

डॉ अनुराग तोमर सचिव जयपुर मेडिकल एसोसिएशन ने कहा कि आजकल मोटापा एक गंभीर समस्या एवं बहुत बड़ी बीमारी के रूप में उभर का आ रहा है ऐसे में साइकिल चलाने से व्यक्ति स्वस्थ रहता है और दिल की व कई अन्य बीमारियों से बचा जा सकता है जिससे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और शरीर स्वस्थ रहता है।

लोगो ने पर्यावरण को बढ़ावा के देने के उद्देश्य से बनाया गया सेल्फी जोन पर फोटो खींचकर अपने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी पोस्ट करो जिससे सभी लोग विश्व पर्यावरण दिवस का मतलब समझ सके।

एसएमएस मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ दीपक माहेश्वरी ने कहा की वाहनों की वजह से कार्बन उत्सर्जन बढ़ रहा है साइकिल के उपयोग से कार्बन उत्सर्जन नियंत्रित करके वायु प्रदूषण को नियंत्रित करना बहुत जरूरी है। अध्यक्ष जयपुर मेडिकल एसोसिएशन डॉ जगदीश मोदी ने कहा पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता फैलाना बहुत जरूरी है साइकिल से स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना , साइकिल चलाने के फायदे बताना स्थानीय समुदाय को एकजुट करना।

वहीं सभी आए हुए वातावरण प्रेमियों का धन्यवाद दिया और साथ ही पुलिस व ट्रैफिक प्रशासन को भी सहयोग के लिए धन्यवाद दिया । इसके अलावा आश्वासन दिया पर्यावरण और जन स्वास्थ्य के कार्यक्रम समय समय पर करवाते रहेंगे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here