जयपुर। जयपुर सांसद मंजु शर्मा ने सवाई मान सिंह स्टेडियम पर खेली जा रही तीन दिवसीय 20वी ऑल इंडिया हनुमान सिंह महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप-2025-26 के दूसरे दिन प्रतियोगिता में भाग ले रही 58 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया। साथ ही सभी दस टीमों के प्रशिक्षकों का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर श्री राजपूत सभा, जयपुर के अध्यक्ष राम सिंह चंदलाई, राज्य हैंडबॉल संघ के संरक्षक जय आहुजा, महेंद्र शर्मा, हैंडबॉल के गुरु वशिष्ठ अवार्डी सुब्रत सेन, जयपुर जिला हैंडबॉल संघ के संरक्षक अशोक कुमार शर्मा भी मौजूद थे।
सम्मानित खिलाड़ी:- राजस्थान:- पूजा कंवर, वर्षा जाखड़, रुक्मणी बीठू, नोरती कुमारी मेवाडा, कशिश शर्मा, ममता मिठारवाल, कनिका रॉय। बीएसएफ:- टीना, संजना कुमारी, आरुषि, मंजिल, अंजलि ठाकुर, प्रवेश, सपना कश्यप, मनीषा जाट, ख़ुशी, काफ़ी, ख़ुशबू, सुखप्रीत, शारदा कंवर। दिल्ली:- तनीषा। सीआईएसएफ:- अंजलि ठाकुर, अनिका, रचना, अनिशा। पंजाब:- किरणजीत कौर, अर्शप्रीत कौर। हरियाणा:- मोनिका, तन्नु, प्रियंका।
नॉर्दर्न रेलवे:- दीपा देवी, प्रियंका, काजल, जस्सी, गौरव, दीपा, सुमन, मोनिका, उत्तर प्रदेश:- शिवानी भारती, सुमन यादव, नैना यादव। एलपीयू-फगवाड़ा:- दीक्षा ठाकुर, प्रियंका ठाकुर, शालिनी ठाकुर, भावना, कृतिका ठाकुर, गुलशन शर्मा, हेमलता, प्रिया, पायल। हिमाचल प्रदेश:- चेतना शर्मा, शिवानी देवी, मुस्कान, कनिष्का, शिक्षा, गरिमा, वनिष्का, बबीता।
राजस्थान राज्य हैंडबॉल संघ के मानद सचिव यश प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार को सुबह के सत्र में होने वाले सेमीफाइनल मैचेज में एलपीयू-फगवाड़ा का मुकाबला बीएसएफ से तथा नॉर्दर्न रेलवे का मुकाबला मेजबान राजस्थान से होगा। शाम पाँच बजे फाइनल खेला जाएगा।
शुक्रवार को खेले गए लीग मैचों के परिणाम:-
एलपीयू-फगवाड़ा ने राजस्थान को 22-09 (12-06) से, सीआईएसएफ ने उत्तर प्रदेश को 20-18 (11-09) से, नॉर्दर्न रेलवे ने हरियाणा को 27-15 (11-08) से, एलपीयू-फगवाड़ा ने उत्तर प्रदेश को 12-03 (11-01) से, बीएसएफ ने पंजाब को 35-15 (18-05) से, हिमाचल प्रदेश ने हरियाणा को 25-15 (15-06) से, राजस्थान ने दिल्ली को 20-08 (16-07) से हराया। हिमाचल प्रदेश और बीएसएफ का मैच 17-17 (05-05) से बराबर रहा।




















