जयपुर पुलिस कमिश्नर 10 अप्रैल को जामडोली थाने में करेंगे जनसुनवाई

0
388
Jaipur Police Commissioner gave instructions to conduct public hearing daily in all police stations.
Jaipur Police Commissioner gave instructions to conduct public hearing daily in all police stations.

जयपुर। आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय कायम रखने के लिए जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ 10 अप्रैल (गुरुवार) की शाम 4 बजे से 7 बजे तक पुलिस थाना जामडोली में जनसुनवाई करेंगे।

इस जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर (अपराध) कुंवर राष्ट्रदीप, पुलिस उपायुक्त पूर्व तेजस्विनी गौतम, उत्तर राशि डूडी डोगरा एवं संबंधित अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी), थानाधिकारी और थाने के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इस दौरान पुलिस थाना जयसिंहपुरा खोर, गलता गेट, ट्रांसपोर्ट नगर, खो नागोरियान, जामडोली, कानोता, बस्सी क्षेत्र के परिवादियों की जनसुनवाई की जाएगी।

जनसुनवाई का उद्देश्य संबंधित क्षेत्र के परिवादियों की समस्याओं का तुरंत निस्तारण करते हुए आमजन को राहत पहुंचाना है। गौरतलब है कि इससे पूर्व जयपुर पुलिस कमिश्नर ने शिप्रापथ (जयपुर दक्षिण), कानोता (जयपुर पूर्व), करधनी (जयपुर पश्चिम), विद्याधर नगर (जयपुर उत्तर), शिवदासपुरा (जयपुर दक्षिण), बगरू (जयपुर पश्चिम), चौमू (जयपुर पश्चिम), प्रताप नगर (जयपुर पूर्व), जयसिंहपुरा खोर (जयपुर उत्तर) जवाहर सर्किल (जयपुर पूर्व), वैशाली नगर (जयपुर पश्चिम), मुहाना (जयपुर दक्षिण), आमेर (जयपुर उत्तर) एवं महेश नगर (जयपुर दक्षिण) थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जा चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here