जयपुर एयर शो के मद्देनजर जयपुर पुलिस ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

0
50

जयपुर। गुलाबी नगरी के आसमान में भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्टर्स का हैरतअंगेज प्रदर्शन देखने को मिलेगा। जलमहल पर आयोजित होने वाले ‘सूर्यकिरण’ एरोबेटिक टीम और सारंग हेलीकॉप्टर टीम के एयर शो के मद्देनजर जयपुर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। आमजन की सुरक्षा और शो में किसी भी तरह के व्यवधान को रोकने के लिए पुलिस आयुक्तालय ने जलमहल के पांच किलोमीटर के दायरे में धारा 163 (बीएनएसएस) लागू कर दी है।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. राजीव पचार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार यह प्रतिबंध 20 फरवरी से 22 फरवरी 2026 तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक जलमहल और उसके आसपास के पांच किलोमीटर के क्षेत्र में निम्नलिखित गतिविधियों पर पूर्ण पाबंदी रहेगी।

इसके अलावा विमानों की सुरक्षा के लिए किसी भी तरह के ड्रोन उड़ाने और पतंगबाजी पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। विमान बहुत कम ऊंचाई पर उड़ान भरेंगे। ऐसे में पतंग का मांझा या ड्रोन गंभीर खतरा पैदा कर सकते हैं। साथ ही इस क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति अपने साथ हथियार लेकर नहीं चल सकेगा (यह नियम सेना और पुलिस पर लागू नहीं होगा)।

पुलिस ने साफ किया है कि यदि कोई व्यक्ति इन आदेशों की अवहेलना करता पाया गया, तो उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 223 के तहत सख्त दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। वायु सेना के इस जांबाज प्रदर्शन को देखने के लिए शहरभर से बड़ी संख्या में पर्यटकों और स्थानीय निवासियों के जलमहल पहुंचने की उम्मीद है। पुलिस प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा और लोक व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी सहायक पुलिस आयुक्तों और थानाधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here