जयपुर पुलिस का एक्शन में एक दिन में 110 आरोपी गिरफ्तार

0
34

जयपुर। पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल के निर्देशानुसार स्पेशल पुलिस कमिश्नर ऑपरेशन्स ओम प्रकाश के सुपरविजन में जयपुर पुलिस के चारों जिलों में एनडीपीएस, आबकारी एवं जूआ अधिनियम के तहत अपराधों के विरूद्व एक दिवसीय स्पेशल अभियान चला कर 110 अपराधियों की गिरफ़्तारी की गई।

पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने बताया कि पुलिस का ध्येय आमजन में विश्वास-अपराधियों में भय की भावना जनता में साकार हो एवं उन्हें त्वरित न्याय मिल सके, इसके लिए जयपुर पुलिस लगातार प्रयासरत् है। उन्होंने बताया कि जयपुर पुलिस द्वारा आयुक्तालय के सभी थाना क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थ, आबकारी एवं जूआ अधिनियम के तहत अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया गया है।

उन्होंने बताया कि अवैध मादक पदार्थाे के विरूद्व जिला पूर्व में 16 एफआईआर दर्ज कर 34 गिरफ्तारी, पश्चिम में 12 एफआईआर दर्ज कर 18 गिरफ्तारी, उत्तर में 12 एफआईआर दर्ज कर 38 गिरफ्तारी, दक्षिण में 17 एफआईआर दर्ज कर 20 गिरफ्तारी, सीएसटी में 9 एफआईआर दर्ज कर 9 गिरफ्तारी की गयी।

जिला पूर्व में आबकारी अधिनियम में 1 प्रकरण व जुआ अधिनियम में 1 प्रकरण दर्ज एवं सीएसटी में आबकारी अधिनियम में 1 प्रकरण दर्ज कर कब्जे से लगभग 9 पेटी अवैध शराब की बरामद की गयी। इस स्पेशल अभियान के तहत सक्रिय अपराधियों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया एवं उनके खिलाफ विधि एवं न्याय अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here