जयपुर पुलिस ने सैकड़ों बालिकाओं एवं महिलाओं को अभियान में बनाया सुरक्षा वॉरियर

0
278
Jaipur police made hundreds of girls and women security warriors in the campaign
Jaipur police made hundreds of girls and women security warriors in the campaign

जयपुर। राजस्थान पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा के निर्देशन में जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ के नेतृत्व में पुलिस का शहर में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित एवं प्रभावी करने का जन चेतना अभियान “सशक्त नारी, जिम्मेदारी हमारी” के तहत महिला पुलिस अधिकारी शहर के विभिन्न इलाकों में जाकर महिलाओं को उनके कानूनों की जानकारी देकर उन्हें अपने अधिकारों के बारे में जागरूक कर रही हैं।

जयपुर पुलिस पिछले चार दिनों में शहर की बीस स्कूल एवं कॉलेज में जाकर हजारो बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं कानूनों बारे में बता कर जागरूक किया। सैकड़ों बालिकाओं को सुरक्षा वॉरियर के रूप में भी चयन किया साथ ही उन्होंने महिला सुरक्षा कानूनों के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलायी। कार्यक्रम में उपस्थित बालिकाओं को सेफ्टी वॉरियर बैज का वितरण किया एवं राजकोप व नीड हेल्प एप की भी जानकारी व डाउनलोड करवाया। पुलिस ने बालिकाओं से आह्वान किया हर बालिका को सेल्फ डिफेंस आना चाहिए।

अभियान के चौथे दिन ‘‘सशक्त नारी ज़िम्मेदारी हमारी’’ विशेष अभियान के तहत शहर के अलग-अलग इलाकों में महिला पुलिस अधिकारी एवं महिला पुलिस कार्मिक जाकर हजारों बालिकाओं एवं महिलाओं को एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सैकड़ों अध्यापिकाओं, बालिकाओं व बच्चों को महिला सुरक्षा, कानूनों एवं अधिकारों की जानकारी देते हुए जागरूक से किया एवं सेल्प डिपेन्स का लाइव डेमो दिखाकर जागरूक किया। जिसमें बालिकाओं एवं महिलाओं ने भारी संख्या में बढ़-चढ़कर भाग लिया एवं उत्साह देखने को मिला।

“सशक्त नारी जिम्मेदारी हमारी” अभियान के तहत पुलिस थाना इलाकों के पार्क, बस्ती में कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओं से संवाद कर राजकोप सिटीजन एप डाउनलोड करवा कर उपयोग करने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई एवं साइबर क्राइम,सिक्योरिटी सोशल मीडिया का उपयोग करने के दौरान रखी जाने वाली सावधानी के बारे में अवगत कराया गया।

’आउटरीच प्रोगा्रम’- एमपीएस स्कूल, उत्कर्ष, कलाम, नारायना, प्रयास, एवं स्प्रिंग बोर्ड कोचिंग में महिला सुरक्षा की शपथ दिलाकर सेफ्टी वॉरियर्स बनाया, सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, आत्मरक्षा लाइव डेमो के माध्यम से कानूनों एवं अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। महिला हेल्पलाइन के साथ ही साइबर क्राइम के बारे में भी अवगत कराया और बालिकाओं की हौसला अफजाई की एवं आत्मरक्षा के टिप्स भी दिए।

’वॉक एंड टॉक’- जवाहर सर्किल में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रानू शर्मा, एकता मीणा पुलिस निरीक्षक, पूनम चौधरी पुलिस निरीक्षक, जलमहल पाल में दीप्ति जोशी आरपीएस, कविता शर्मा पुलिस निरीक्षक, मंजुला मीणा पुलिस निरीक्षक एवं मावटा आमेर में सहायक पुलिस आयुक्त नतीशा, इंदु शर्मा पुलिस निरीक्षक, सपना पूनिया पुलिस निरीक्षक ने वॉक एंड टॉक के माध्यम से बालिकाओं एवं महिलाओं से संवाद कर उन्हें कार्य स्थल पर सुरक्षा का अधिकार, कानूनों एवं अधिकारों के प्रति सजग एवं जागरूक रहने की सलाह एवं जानकारी दी गयी एवं सेप्टी वॉरियर्स बनाकर राजकॉप नीड हेल्प एप डाउनलोड करवाया गया। रेल्वे कॉलोनी जगतपुरा में कार्यक्रम आयोजित किये गये जिसमें सैकड़ो बालिकाओं एवं महिलाओं ने भाग लिया।

’चरित्र सत्यापन’- जयपुर पुलिस ने पहली बार शुरू किया ऑनलाइन सेवाएँ उपलब्ध करवाने वाले टैक्सी रैपिडो,उबेर एवं ओला कैब चालकों एवं खाद्य्य सेवाएँ जोमेटो एवं स्विग्गी के डिलीवरी बॉय का चरित्र सत्यापन अभियान। अभियान तहत पिछले तीन दिनों में टीपीनगर, घाटगेट, एसएमएस अस्पताल, 200 फिट चौराहा, चौमू पुलिया, सिन्धी कैम्प, दुर्गापुरा तिराहा, किसान मार्ग टोंक रोड, रेल्वे स्टेशन, रोटरी सर्किल, 14 नम्बर पुलिया स्थानों पर प्रतिदिन ऑटो, मिनी बस और डिलीवरी सेवाओं से जुड़े 1000 लोगों का चरित्र सत्यापन किया गया।

बालिकाओं एवं महिला संबंधी अपराध व नवीन कानूनों संबंधी जानकारी साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन नम्बर- 1930, महिला हेल्पलाइन नंबर-1090, 8764868200, पुलिस कंट्रोल न-100, 112 व चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर-1098 के संबंध में अवगत करवाया गया एवं बालिकाओं एवं महिलाओं को राजकाप सिटीजन एप डाउनलोड करवाकर उसके बारे मे समझाया व स्कूली बालिकाओं को शिकायत पेटीका के बारे में तथा यातायात नियमों के बारे में समझाइश की गई।

निर्भया महिला हेल्पलाइन नम्बर पर चार दिनों में 100 शिकायतें प्राप्त हुए जिनमें 15 व्यक्तियों को गिरफ्तार व 450 जनों को समझाइश की गई। इसी प्रकार महिला गरिमा हेल्पलाइन एवं व्हाट्सएप्प हेल्पलाइन नम्बर पर चार दिनों में 150 शिकायतें प्राप्त हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here