जयपुर पुलिस का ऑपरेशन वज्र प्रहार: 597 वांछित असामाजिक तत्व गिरफ्तार

0
212

जयपुर। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट ने ऑपरेशन व्रज प्रहार अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए दर्जनों बदमाशों की धर पकड़ की है। जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल के आदेश पर विशेष टीम ने ऑपरेशन व्रज प्रहार के हतए एरिया डोमिनेशन की कार्रवाई की। जिसमें सभी डीसीपी को हार्डकोर बदमाश,हिस्ट्रीशीटर,आदतन बदमाश व सामान्य अपराधों में वांछित, व इनामी बदमाशों सहित आर्म्स एक्ट, अवैध शराब ,स्थाई वारंटी,भगोड़ा अपराधियों की सूची तैयार कर उन्हे दबोच ने के निर्देश जारी किए थे।

टीम ने आदेशों की पालना करते हुए आयुक्तालय क्षेत्र से लगभग 939 पुलिस अधिकारियों व जवानों की 213 टीमों का गठन कर 928 स्थानों पर दबिश दी। जिसमें कुल 597 वांछित असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर लिया। इसी के साथ विशेष नए अधिनियम के तहत 79 प्रकरणों में कुल 91 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

स्पेशल पुलिस कमिश्नर (ऑपरेशन) राहुल प्रकाश ने बताया कि टीम ने ऐसे अपराधियों को गिरफ्तार किया है जो महिला अत्याचार प्रकरणों में वांछित चल रहे थे। वहीं 54 स्थाई वारंटी 335 बीएनएसएस एक्ट गिरफ्तार किया। पुलिस ने 55 वारंटियों को भी गिरफ्तार किया है जो काफी समय से वांछित थे। टीम ने विशेष अभियान के तहत 2 हार्डकोर बदमाशों को भी दबोचा है। इसी के साथ 12 हिस्ट्रीशीटर को भी गिरफ्तार किया है।

4 ऐसे आदतन अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया है जो जघन्य अपराधों में वांछित थे। इसके अलावा 9 अभियुक्तों को आर्म्स एक्ट , अवैध शराब व एनडीपीएस एक्ट में वांछित चल रहे बदमाशों को गिरफ्तार किया है। वहीं टीम ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 4 प्रकरण दर्ज कर चार तस्करों को गिरफ्तार कर उसके पास से पांच सौ 25 ग्राम स्मैक व 335 ग्राम गांजा जब्त किया है।

पुलिस टीम ने आबकारी एक्ट के तहत कुल 64 प्रकरण दर्ज कर 64 शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2191 पव्वे व 205 लीटर अवैध शराब जब्त की है। स्थानीय एवं विशेष अधिनियम के तहत कुल 11 प्रकरण दर्ज कर 15 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। वहीं 332 बदमाशों को धारा -170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया है।

स्पेशल कमिश्नर (ऑपरेशन) राहुल प्रकाश ने बताया कि जयपुर पुलिस जयपुर शहर को अपराध और अपराधी से मुक्त करने के लिए निरंतर काम कर रही है। यह ऑपरेशन भी इसी का एक हिस्सा है। इस प्रकार के ऑपरेशन से बदमाशों की कमर टूटती है। जयपुर पुलिस शहर को सेफ सिटी बनाने में लगातार प्रयास कर रही है।

राहुल प्रकाश ने बताया कि लोगों से भी यही अपील है कि अगर वह अपने आसपास किसी भी प्रकार का अपराध या अपराधी देखते हैं तो उस की जानकारी पुलिस से शेयर करें। चाहे व्यक्तिगत जाकर या मोबाइल पर वॉट्सऐप के जरिए दे सकते हैं। आप की जानकारी गोपनीय रखी जाएगी। पब्लिक से मिली जानकारी को पुलिस टीमें वेरिफाई करती हैं अगर उन्हें शिकायत सच मिलती है तो वह तत्काल एक्शन करती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here