ज्ञानाथॉन 2026 में दौड़ा जयपुर: 1600 से अधिक प्रतिभागियों ने दिया फिटनेस का संदेश

0
81
Jaipur Ran in Gyanathon 2026
Jaipur Ran in Gyanathon 2026

जयपुर। ज्ञान विहार वर्ल्ड स्कूल परिसर में आयोजित ज्ञानाथॉन 2026 ने उत्साह—ऊर्जा और सहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। इस आयोजन में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं स्टाफ सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए फिटनेस के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।

सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी डायरेक्टर कनिष्क शर्मा ने बताया कि मैराथन में 2, 4 और 5 किलोमीटर की श्रेणियों में सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान सकारात्मक ऊर्जा और जोश का वातावरण बना रहा। सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखते हुए कार्यक्रम को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराया गया।

करीब 1600 से अधिक विद्यार्थियों और अभिभावकों की भागीदारी ने ज्ञानाथॉन को एक शानदार आयोजन बना दिया। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ दौड़ पूरी करते हुए ‘रन फॉर हेल्थ’ का सशक्त संदेश दिया और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को व्यापक स्तर पर फैलाया।

सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी डायरेक्टर कनिष्क शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सुनील शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर सुनील शर्मा ने बताया कि ज्ञानाथॉन का उद्देश्य समाज में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना है। अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को मेडल प्रदान किए गए।

इसके साथ ही सबसे जोशपूर्ण प्रतिभागी, सबसे वरिष्ठ धावक और सबसे कम उम्र के प्रतिभागी को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। ज्ञानाथॉन 2026 ने न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाई,बल्कि सामुदायिक एकता और सहभागिता को भी मजबूती प्रदान की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here