जानकी जन्मोत्सव और कालाष्टमी फरवरी को: माता सीता की होगी पूजा

0
46
Janaki Jayanti and Kalashtami in February: Mother Sita will be worshipped.
Janaki Jayanti and Kalashtami in February: Mother Sita will be worshipped.

जयपुर। हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन माता सीता का जन्मोत्सव मनाया जाता हैं। इस दिन माता जानकी की वृद्धि योग में विधिवत पूजा की जाएगी। इस बार जानकी जयंती और कालाष्टमी दोनों ही 9 फरवरी सोमवार को मनाएं जाएंगे। सोमवार के दिन जानकी जन्मदिन और कालाष्टमी का होना शुभ माना जाता हैं।

पडित बनवारी लाल शर्मा ने बताया कि माता सीता को त्याग, प्रेम,धैर्य और मर्यादा की प्रतीक माना गया हैं । इस दिन भक्त पूरे श्रद्धा भाव से माता जानकी की पूजा-अर्चना करते हैं और सुख-समृद्धि व वैवाहिक जीवन की खुशहाली की कामना करते हैं। कालाष्टमी के दिन काल भैरव की पूजा करने से भय,नकारात्मकता और शत्रुओं से मुक्ति मिलती हैं। जानकी जयंती के दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं । माता जानकी और काल भैरव की पूजा-अर्चना करने का श्रेष्ठ समय सुबह 0952 से 1115 तक हैं । प्रातः काल उठकर स्नान करके व्रत का संकल्प लें।

घर के मंदिर को साफ करके एक चौकी पर लाल और पीला कपड़ा बिछाएं। इसके बाद माता सीता और भगवान राम की प्रतिमा स्थापित करके और माता को लाल चुनरी,बिंदी, चूड़ियां और सुहाग की सामग्री अर्पित करके पूजा-अर्चना करें तत्पश्चात आरती करके प्रसाद ग्रहण करें ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here