जवाहर कला केन्द्र :100वां तानसेन समारोह 22 नवंबर को

0
322

जयपुर। जवाहर कला केन्द्र और मध्य प्रदेश शासन संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 100वें तानसेन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। 22 नवंबर को सायं 6 बजे से केन्द्र के रंगायन सभागार में यह समारोह होगा। इसमें वादन और गायन की प्रस्तुति होगी। पं. प्रवीण एवं चेताली शेविलकर वायलिन वादन की प्रस्तुति देंगे, रामेन्द्र सिंह सोलंकी तबले पर संगत करेंगे। डॉ. प्रवीण एवं श्रुतिशील उद्धव तबला वादन करेंगे उनके साथ पं. धर्मनाथ मिश्र हारमोनियम पर संगत करेंगे। विदुषी गौरी पठारे गायन करेंगी, तबले पर रामेन्द्र सिंह और हारमोनियम पर सुप्रिया जोशी संगत करेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here