जवाहर नगर पुलिस दो माह में रिकवर किए पन्द्रह लाख के 83 मोबाइल

0
40
Jawahar Nagar police recovered 83 mobile phones worth fifteen lakh rupees in two months.
Jawahar Nagar police recovered 83 mobile phones worth fifteen lakh rupees in two months.

जयपुर। पुलिस थाना जवाहर नगर (जयपुर पूर्व) ने गुम हुए मोबाइलों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है । पुलिस ने पिछले दो महीनों में सीईआईआर पोर्टल की सहायता से 83 मोबाइल फोन रिकवर किए हैं। जिनकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 15 लाख रुपये बताई जा रही है । सोमवार को पुलिस ने इन सभी मोबाइलों को उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द कर दिया ।

राजस्थान के बाहर से भी ढूंढ निकाले फोन

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) संजीव नैन ने बताया कि गुम हुए मोबाइलों को रिकवर करने के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक सिंघल और सहायक पुलिस आयुक्त (आदर्श नगर) लक्ष्मी सुथार के सुपरविजन में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए 40 से अधिक मोबाइल राजस्थान के बाहर अन्य राज्यों से बरामद किए हैं।

सीईआईआर पोर्टल बना मददगार

थानाधिकारी महेश चन्द्र गुर्जर के नेतृत्व में टीम ने थाने में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट के आधार पर प्रत्येक मोबाइल को सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज किया । पोर्टल पर प्रतिदिन अपडेट चेक कर और वर्तमान उपयोगकर्ताओं से समझाइश कर इन्हें रिकवर किया गया । इस पूरी कार्यवाही में कांस्टेबल सियाराम की विशेष भूमिका रही । अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर पीड़ितों के चेहरे पर खुशी लौट आई और उन्होंने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here