हरमाड़ा के गुरु गोरखनाथ धाम में कलश यात्रा के साथ शिव शक्ति महायज्ञ शुरू

0
120

जयपुर। हरमाड़ा क्षेत्र के लक्ष्मीनारायणपुरा स्थित भौंमियां जी महाराज एवं गुरु गोरखनाथ धाम में गुरुवार को कलशयात्रा के साथ विश्व कल्याण और गौ रक्षा के संकल्प के साथ 108 कुंडीय शिव शक्ति महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। दिल्ली बायपास रोड स्थित कुमावत कॉलोनी के शिव मंदिर के पास से 1100 से अधिक महिलाएं एक ही रंग की ग्रामीण वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाती चल रहीं थीं।  सफेद धोती-कमीज में चल रहे पुरुष श्रद्धालु हाथों में ध्वज लेकर जयकारे लगाते चल रहे थे। करीब दो किलोमीटर लंबी कलश यात्रा का पुष्प वर्षा कर जगह-जगह स्वागत  किया गया। संत-महंत-महात्मा रथ पर चल रहे थे। करीब आठ किलोमीटर की दूरी तक कर कलश यात्रा यज्ञ स्थल यज्ञ स्थल गुरु गोरखनाथ धाम पहुंची।

मंत्रोच्चार के साथ हुआ मंडप प्रवेश:

यज्ञ मंडप में 251 पंडितों ने  देवार्चन किया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विद्वानों ने मंडप में प्रवेश करवाया। 108 जोड़ों ने गणेश-गौरी की पूजा-अर्चना  की। अग्नि स्थापना के बाद यजमानों ने हवन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here