मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व निकली कलशयात्रा

0
159

जयपुर। बनीपार्क स्थित श्री करणी चारण छात्रावास स्थित करणी माता मंदिर में मां इंद्र बाईसा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव से पूर्व गुरुवार को कलश यात्रा निकाली गई। चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर में जयपुर प्रांतीय चारण सभा के अध्यक्ष नरेंद्र कविया ने सप्नीक कलश देवता का पूजन किया। गाजे बाजे के साथ रवाना हुई कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर मंगल कलश लेकर चल रही थीं। वहीं पुरुष श्रद्धालु हाथ में लाल झंडा लेकर चल रहे थे।

जगह-जगह पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया गया। विभिन्न मार्गों से होती हुई कलशयात्रा श्री करणी मंदिर पहुंची। शाम को चिरजा गायक राजेन्द्र कविया और विशाल कविया ने भक्तिमय चिरजाओं की प्रस्तुतियां दीं। शुक्रवार को सुबह 8.15 बजे मूर्ति की गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। सुबह 10.15 बजे लक्ष्मी बाईसा, प्रकाश बाईसा, नवल बाईसा के सान्निध्य में मूर्ति की वेद मंत्रों के साथ स्थापना की जाएगी । इसके बाद मां इंद्र बाईसा कथा होगी। दोपहर एक बजे से भोजन प्रसादी का आयोजन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here