गीता गायत्री मंदिर में शनिवार को होगा कन्या पूजन

0
238

जयपुर।  गलता गेट स्थित मंदिर श्री गीता गायत्री में शनिवार को पं. राजकुमार चतुर्वेदी के सान्निध्य में सुबह दस बजे कन्या-बटुक पूजन महोत्सव मनाया जाएगा। कन्या पूजन से पूर्व गीता गायत्री, सिद्धिदात्री वैष्णो देवी का दिव्य पंचामृत और औषधि जल से अभिषेक कर नूतन पोशाक धारण कराई जाएगी।

नयनाभिराम श्रृंगार कर माता को हलवा, चना की प्रसादी का भोग लगाकर कन्या और भैंरुजी स्वरूप बटुकों को प्रसाद ग्रहण कराया जाएगा। कन्याओं का चरण वंदन, तिलक कर भेंट और उपहार देकर आशीर्वाद लिया जाएगा। आयोजन में जयपुर के प्रमुख संत-महंत उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here