कार्तिक महोत्सव 3 नवंबर से, प्रभात फेरी 4 को

0
140
Kartik Mahotsav at Sri Amrapur Sthan
Kartik Mahotsav at Sri Amrapur Sthan

जयपुर। आस्था का पावन केंद्र श्री अमरापुर दरबार जयपुर में कार्तिक महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।कार्तिक महोत्सव 3 नवंबर से प्रारंभ होगा जो 15 नवंबर तक जारी रहेगा। कार्तिक महोत्सव में 4 नवंबर से प्रभात फेरी शुरु होगी। जो प्रतिदिन प्रात 6 से 7 बजे के बीच निकाली जाएगी। जिसके पश्चात 7 से 9 बजे तक प्रार्थना,सत्संग,कार्तिक कथा का आयोजन किया जाएगा।

कार्तिक उत्सव में 7 नवंबर गुरुवार को स्वामी टेऊंराम चौथ महोत्सव मनाया जाएगा। 9 नवंबर को गोपाष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। 10 नवंबर को आंवला नवमी और 12 को हरप्रबोधनी एकादशी पर व्रत संकीर्तन किया जाएगा। 15 नवंबर को कथा की पूर्णाहुति, पाठों का भोग साहब,व भगवान श्री सत्य नारायण की कथा के पश्चात विशाल भंडारे के साथ कार्तिकोत्सव का समापन होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here