नगर भ्रमण पर निकलेंगे खाटू नरेश

0
41

जयपुर। रामगंज बाजार में कांवटियो का खुर्रा स्थित श्री श्याम प्राचीन मंदिर में महंत पं.लोकेश मिश्रा के सान्निध्य में श्री श्याम सत्संग मंडल संस्था का तीन दिवसीय 60 वां वार्षिकोत्सव बुधवार से शुरू हुआ। संस्था के अध्यक्ष अशोक मिश्रा और कुंज बिहारी आवासवाले ने बताया कि बधुवार को महिला मंडल की ओर से श्याम प्रभु के दरबार में भजनामृत सत्संग हुआ। अखंड ज्योति प्रज्जवलित कर महाआरती की गई। इसके बाद दोपहर से शाम 6 बजे तक महिला मंडल की सदस्याओं ने बाबा श्याम को रिझाया।

महिला मंडल अध्यक्ष रमन मिश्रा, शालू मिश्रा ने सभी का दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया। चैत्र पूर्णिमा को सुबह सवा दस बजे मंदिर महंत पं. लोकेश मिश्रा के सान्निध्य में 11 ब्राह्मण वेद मंत्रोच्चार के साथ बाबा श्याम की विशेष पूजा करेंगे। इस मौके पर खाटू नरेश का दुग्धाभिषेक भी किया जाएगा।

रात्रि 8 बजे से बाबा श्याम का मनमोहक श्रृंगार दर्शन भजनामृत सत्संग किया जाएगा। संपूर्ण रात्रि अनेक भजन गायक बाबा श्याम को भजनों से रिझाएंगे। तीन अप्रेल को संध्या आरती के बाद बाबा श्याम गाजेबाजे और लवाजमे के साथ नगर भ्रमण पर निकलेंगे। उल्लेखनीय है कि बाबा श्याम की यह सेवा वर्ष में एक बार ही मंदिर से बाहर आती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here