खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स: तीरंदाजी, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, बास्केटबॉल में 744 खिलाड़ी खेलेंगे

0
83
Khelo India University Games: 744 players to compete in archery, badminton, boxing, basketball
Khelo India University Games: 744 players to compete in archery, badminton, boxing, basketball

जयपुर। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 का आयोजन राजस्थान के 07 संभागों जयपुर, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर, कोटा एवं भरतपुर में 24 नवंबर से 5 दिसम्बर तक किया जा रहा है। इन गेम्स में 24 खेलों को शामिल किया गया है, जिसमें 23 पदक खेल एवं एक खेल खो-खो को प्रदर्शन खेल के तौर पर शामिल किया गया है।

शासन सचिव युवा मामले एवं खेल विभाग, राजस्थान सरकार और अध्यक्ष, राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद डॉ. नीरज के. पवन ने बताया कि तीरंदाजी, बैडमिंटन, बॉक्सिंग व बास्केटबॉल में कुल 744 पुरूष व महिला खिलाड़ी भाग लेंगे। इन खेलों में से सर्वाधिक 200 खिलाड़ी बॉक्सिंग में पंच लगाते दिखाई देंगे।

उन्होंने बताया कि जगतपुरा शूटिंग रेंज, जयपुर में तीरंदाजी और सवाई मानसिंह स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में बैडमिंटन का आयोजन 24 से 28 नवंबर तक होगा, बॉक्सिंग का आयोजन भरतपुर में 1 से 5 दिसंबर तक, जबकि बास्केटबॉल का आयोजन सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम, जयपुर में 1 से 5 दिसंबर तक किया जाएगा।

डा. नीरज के. पवन ने बताया कि तीरंदाजी स्पद्र्धा में रिकर्व और कंपाउंड दोनों तरह की इवेंट होंगी। रिकर्व में 80 महिला व 80 पुरुष खेलेंगे, वहीं इतने ही तीरंदाज कंपाउंड में भी निशाना साधेंगे। एक टीम में 4 खिलाड़ी खेलेंगे, जबकि शेष के टॉप 8 विश्वविद्यालयों के तीरंदाज इसमें पदक के लिये दावा पेश करेंगे। इसी प्रकार बैडमिंटन में 192 शटलर अपना भाग्य आजमाएंगे, जिसमें 16 पुरुष व 16 ही महिला वर्ग की टीम भाग लेंगी। इसमें केवल टीम स्पद्र्धा ही आयोजित होंगी। पुरुषों की प्रत्येक टीम में 7 खिलाड़ी शामिल हैं, जबकि महिला वर्ग की प्रत्येक टीम में 5 खिलाड़ी होंगी।

उन्होंने बताया कि बास्केटबॉल में कुल 192 खिलाड़ी खेलेंगे। 8 पुरुष व 8 महिला टीमों में प्रत्येक टीम में 12 खिलाड़ी होंगे। बॉक्सिंग में 200 मुक्केबाज पंच लगाएंगे। इसमें 104 पुरुष व 96 महिला मुक्केबाज खेलेंगी। पुरुषों में 46-48 किग्रा, 51-54 किग्रा, 54-57 किग्रा, 57-60 किग्रा, 60-63.5 किग्रा, 63.5-67 किग्रा, 67-71 किग्रा, 71-75 किग्रा, 75-80 किग्रा, 80-86 किग्रा, 86-92 किग्रा और 92 किग्रा से अधिक बॉक्सिंग इवेंट शामिल हैं। महिलाओं में 50-52 किग्रा, 52-54 किग्रा, 54-57 किग्रा, 57-60 किग्रा, 60-63 किग्रा, 63-66 किग्रा, 66-70 किग्रा, 70-75 किग्रा, 75-81 किग्रा और 81-81 से अधिक किग्रा की स्पद्र्धाएं शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here