तिरंगा संग लहरिया उत्सव 15 अगस्त को

0
336

जयपुर। राजधानी जयपुर में राष्ट्रीय करणी सेना की ओर से राजस्थानी सांस्कृतिक और पारंपरिक महत्व से नई पीढ़ी को परिचित करवाने के लिए तिरंगा संग लहरिया महोत्सव 15 अगस्त को मनाया जा रहा है। इस तिरंगा संग लहरिया महोत्सव में महिलाओं के सम्मान में राजस्थानी सांस्कृतिक एवं देशभक्ति समारोह आयोजित किया जाएगा।

राष्ट्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नरेंद्र सिंह राठौड़ एवं कुशल सिंह राठौड़ ने बताया कि यह आयोजन 15 अगस्त की दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक जानकी पैराडाइज मैरिज गार्डन जयपुर मॉल के पीछे गांधी पथ वैशाली नगर जयपुर में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत होंगे।

इसके अलावा राष्ट्रीय संरक्षक त्रिलोक सिंह राठौड़ और कोर कमेटी अध्यक्ष महेंद्र सिंह शेखावत होंगे। साथ ही महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष कीर्ति राठौर, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी तंवर, प्रदेश सचिव वर्षा चौहान सहित राष्ट्रीय करणी सेना के कार्यकर्ता रेनू सिंह राठौड़,कविता सिंह,गीता चौहान,मीना राठौड़,जया परमार और विभिन्न कार्यकर्ता एवं बहुत सारे लोकप्रिय जाने माने चहरे उपस्थित रहेंगे।

महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष कीर्ति राठौर ने बताया कि तिरंगा संग लहरिया महोत्सव में ध्वजा रोहण, सांस्कृतिक नृत्य, खेल प्रतियोगिता,प्रतिभाओं का सम्मान,वीरांगनाओं का सम्मान,झूला शायरी और लक्की ड्रा सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएगे। जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित रहेंगे। इस तिरंगा संग लहरिया महोत्सव में पूरी तरह प्रवेश निःशुल्क है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here