भू-अभिलेख निरीक्षक पच्चीस हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

0
206
Land records inspector arrested taking bribe of twenty five thousand rupees
Land records inspector arrested taking bribe of twenty five thousand rupees

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) डूंगरपुर टीम ने गुरुवार को करते हुए बिलडी तहसील जिला डूंगरपुर के भू-अभिलेख निरीक्षक दिनेश पंचाल को परिवादी से पच्चीस हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पुलिस महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी की डूंगरपुर टीम को परिवादी ने शिकायत दी कि उनकी सामलाती भूमिका नामान्तरण खोलने की एवज में भू-अभिलेख निरीक्षक दिनेश पंचाल पचास हजार रूपये की रिश्वत राशि मांग कर रहा है। एसीबी की डूंगरपुर टीम के उप अधीक्षक पुलिस रतनसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाने पर आरोपित भू-अभिलेख निरीक्षक दिनेश पंचाल परिवादी से पच्चीस हजार रूपये लेने पर सहमत हुआ।

जिस पर गुरुवार को ट्रेप की कार्रवाई करते हुए भू-अभिलेख निरीक्षक दिनेश पंचाल को पच्चीस हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here