धूमधाम से मनाई लोहड़ी: भंगड़ा , गिद्दा के साथ मनाया गया पारम्परिक पर्व

0
468

जयपुर। पंजाबी समाज ने शनिवार को लोहड़ी का पर्व काफी धूमधाम से मनाया। इस धार्मिक कार्यक्रम में हर उम्र के लोगों ने उत्साह से भाग लिया। लोहड़ी पर्व का आयोजन राजापार्क के मुख्य चौराहे पर हुआ। यहां बड़ी संख्या में लोगों ने अग्नि प्रज्जवलित कर लोहड़ी जलाई और परिक्रमा की। लोहड़ी में देशी गाय के गोकाष्ठ, देशी घी, जड़ी-बूटियों युक्त हवन सामग्री का उपयोग किया गया। इसके बाद रेवड़ी और मूंगफली अर्पित की गई। सुख-समृद्धि की कामना करते हुए एक-दूसरे को लोहड़ी की बधाई देकर प्रसाद खिलाया।

राजस्थान प्रदेश पंजाबी महासभा के अध्यक्ष रवि नैय्यर ने बताया कि बताया कि डीजे की धुन पर महिलाओं ने विशेष रूप से गिद्दा नृत्य किया, वहीं पुरुषों ने भंगड़ा नृत्य किया। नवविवाहित जोड़ों एवं नवजात शिशुओं की सुख-समृद्धि के लिए पारम्परिक रूप से पूजन किया गया। राजापार्क गुरुद्वारे में भी रात को लोहड़ी जलाई गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here