जयपुर। विकास समिति निर्माण नगर सी ब्लॉक (नॉर्थ) में चल रही नानी बाई को मायरो कथा के दूसरे दिन शनिवार को व्यास पीठ से पं. उमेश व्यास ने कहा कि जरूरी नहीं है कि कोई बहुत जप तप करें उसको भगवान दर्शन दे, कोई बहुत शास्त्र पढ़े और उसे भगवान के दर्शन हो। कोई बहुत ज्ञानी हो, उसे भगवान के दर्शन हो।
भगवान की कृपा तो केवल और केवल प्रेम और श्रद्धा भाव से ही होती है। चाकसू गांव के पास धूवन कला नामक स्थान पर धन्ना भक्त की भक्ति फलीभूत हुई। जाट कुल में जन्म हुआ और खेती करते-करते भगवान के दर्शन हो गए। नामदेव जी महाराज को एक स्वान में भगवान का स्वरूप दिखाई दिया।
कथा प्रसंग में भगवान श्रीकृष्ण खुद खाती बनकर आए और अपने भक्त नरसी जी की टूटी-फूटी गाड़ी सुधारी। कथा के दौरान हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य ने व्यास पीठ को नमन किया। कथा के संयोजक राजेंद्र गुप्ता, विनोद अग्रवाल, रमेश सोलंकी ने उनका सम्मान किया।




















