पौष बड़ा महोत्सव में सजे भोलेनाथ: भक्तिमय हुआ त्रि शीखरेश्वर शिवालय

0
57
Lord Shiva is adorned in the Paush Bada festival.
Lord Shiva is adorned in the Paush Bada festival.

जयपुर। चांदपोल बाजार स्थित दीनानाथ जी का रास्ता, मिस्त्री खाना चौराहा स्थित त्रि शीखरेश्वर शिवालय मंदिर में पौष बड़ा महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना कर फूल बंगला झांकी सजाई गई और विविध व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया।

मंदिर के सेवक प्रदीप सेठी ने बताया कि प्रातःकाल भगवान भोलेनाथ का गंगाजल एवं सुगंधित औषधियों के गुनगुने जल से पंचामृत अभिषेक कराया गया। इसके बाद भगवान को नवीन पोशाक धारण कराई गई।

पौष बड़ा महोत्सव के अवसर पर मनमोहक फूल बंगला झांकी सजाकर पुए, सूजी का हलवा, पकौड़ी, पूड़ी, सब्जी, हरे धनिये की चटनी तथा तिल से बने व्यंजनों का भोग लगाया गया। इस दौरान भगवान को छप्पन भोग अर्पित किए गए।

भक्तों द्वारा भोलेनाथ की महाआरती की गई और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने झांकी के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर को फूल-मालाओं, बंदरवार और आकर्षक रोशनी से सजाया गया। कार्यक्रम में स्थानीय महिला भजन मंडल ने भजनों के माध्यम से भोलेनाथ का गुणगान किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here