एलपीयू-फगवाड़ा बना हनुमान सिंह हैंडबॉल चैंपियन

0
26
LPU-Phagwara crowned Hanuman Singh Handball Champion
LPU-Phagwara crowned Hanuman Singh Handball Champion

जयपुर। एलपीयू-फगवाड़ा ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सवाई मान सिंह स्टेडियम पर सम्पन्न तीन दिवसीय 20वी ऑल इंडिया हनुमान सिंह महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप-2025-26 का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में एलपीयू-फगवाड़ा ने नॉर्दर्न रेलवे को 26-23 से हराया। मध्यांतर तक विजेता टीम ने 16-08 से बढ़त बना रखी थी। मेजबान राजस्थान एवं बीएसएफ संयुक्त तीसरे स्थान पर रहे। बेस्ट प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट एलपीयू-फगवाड़ा की भावना शर्मा रही। इन्हें हनुमान सिंह ट्रॉफी के 5100 रूपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि डिप्टी कमिश्नर जयपुर विकार प्राधिकरण राजेंद्र सिंह सिसोदिया थे। समारोह की अध्यक्षता राज्य हैंडबॉल के संरक्षक महेंद्र शर्मा ने की। जबकि विशिष्ट अतिथि बालोतरा हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष मदन सिंह खींची व सीए मुकेश अग्रवाल थे। इस अवसर पर राज्य हैंडबॉल संघ के मानद सचिव यश प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष लोकेश शर्मा, संयुक्त सचिव भंवर बलवीर सिंह राजावत भी मौजूद थे।

हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के तत्वाधान में राजस्थान राज्य हैंडबॉल संघ एवं हनुमान सिंह फाउंडेशन द्वारा आयोजित तथा एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, इंडियन ऑयल एवं चिरकली द्वारा प्रायोजित इस टूर्नामेंट में दस टीमों ने भाग किया था तथा कुल 23 मैचेस खेले गए। राज्य हैंडबॉल संघ के मानद सचिव यश प्रताप सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में सभी सात पोजीशन की बेस्ट प्लेयर्स को 2100-2100 रूपये का नकद पुरस्कार दिए गए।

उन्होंने बताया कि भारतीय महिला हैंडबॉल टीम के हेड कोच सचिन चौधरी (इंडियन रेलवे) एवं कोच मनीषा राठौड़ (राजस्थान) का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रतियोगिता के निर्णायक व टेक्निकल ऑफिसियल चन्दन ठाकुर (हिमाचल प्रदेश), जितेंद्र सिंह (दिल्ली), कीर्ति (तेलंगाना), भगवान सिंह मेवानगर (राजस्थान), चंद्रशेखर (राजस्थान), उत्तम सिंह शेखावत (राजस्थान), पोयूष चौधरी (राजस्थान) को भी सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here