दस हजार का इनामी बदमाश लक्की शर्मा गिरफ्तार

0
36
Area Domination Campaign: Police arrest 33 suspects.
Area Domination Campaign: Police arrest 33 suspects.

जयपुर। जयपुर पुलिस की ओर से वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विद्याधर नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लक्की शर्मा निवासी आगरा (उत्तर प्रदेश ) गिरफ्तार किया गया है। जिस पर दस हजार रुपये का इनामी घोषित था। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर करण शर्मा ने बताया कि जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से शहर में इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है । इसके चलते विद्याधर नगर थाना पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी लक्की शर्मा को धर दबोचा । आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here