जयपुर। वैलेंटाइन डे के खास मौके पर रोमांस और संगीत का खूबसूरत संगम लेकर आए हैं मधु भाट और जावेद हुसैन, जो अपना नया म्यूज़िकल वीडियो तुमसे प्यार हुआ लेकर दर्शकों के बीच आ रहे हैं। यह एक भावनात्मक और दिल को छू लेने वाला वैलेंटाइन डे स्पेशल सॉन्ग है, जिसे खासतौर पर प्रेम और रिश्तों की खूबसूरती को दर्शाने के लिए तैयार किया गया है।
तुमसे प्यार हुआ को मधु भाट और जावेद हुसैन ने ही अपनी आवाज़ दी है लिखा भी दोनों ने है और म्यूजिक भी दोनों ने दिया है इस म्यूज़िकल वीडियो में दोनों कलाकार नज़र आएंगे। गाने में सादगी, रोमांस और आज के दौर की प्रेम कहानी को बेहद डिसेंट और यंग अंदाज़ में पेश किया गया है, जो हर उम्र के दर्शकों से जुड़ने की क्षमता रखता है।
इस म्यूज़िकल वीडियो को मधु भाट और जावेद हुसैन के बैनर तले तैयार किया गया है। गाने की खास बात यह है कि इसमें दिखावा नहीं, बल्कि सच्चे एहसास और प्यार की मासूमियत को प्रमुखता दी गई है। संगीत, लोकेशन और विज़ुअल्स को बेहद सॉफ्ट और एलिगेंट टच दिया गया है, जिससे यह वीडियो वैलेंटाइन डे के माहौल को और खास बना देता है।
वैलेंटाइन डे स्पेशल सॉन्ग तुमसे प्यार हुआ जल्द ही डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किया जाएगा और प्रेम संगीत पसंद करने वाले दर्शकों के लिए यह एक खास तोहफा साबित होगा।




















