July 27, 2024, 6:15 am
spot_imgspot_img

भारतीय गौ क्रांति मंच राजस्थान की ओर से एक अक्टूबर को निकाली जाएगी विशाल वाहन-जन जागृति महारैली

जयपुर। भारतीय गौ क्रांति मंच राजस्थान की ओर से गौ-माता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने की मांग को लेकर जयपुर शहर में एक अक्टूबर को विशाल वाहन-जन जाग्रति महारैली का आयोजन किया जा रहा है। इस महारैली में राजस्थान के सभी गौ संगठन,मंदिर-महंत और साधु-संत सहित हजारों गौ भक्त शामिल होंगे। इस महारैली के माध्यम से राज्य सरकार और केंद्र सरकार से गौ-माता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने की मांग की जाएगी।

भारतीय गौ क्रांति मंच राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद कोठारी, करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी,साध्वी कमल दीदी,मोनी महाराज,क्रांतिकारी भागवताचार्य भागेन्द्र व्यास शास्त्री और करणी सेना के राष्ट्रीय संरक्षक छगन सिंह ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि गौमाता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने के लिए जयपुर में भारतीय गौ क्रांति मंच राजस्थान की ओर से एक अक्टूबर को विशाल वाहन-जन जाग्रति महारैली निकाली जाएगी,जिसमें राजस्थान के सभी जिलों से हजारों लोग शामिल होंगे। यह महारैली एक अक्टूबर की सुबह 9 बजे गोविन्द देवजी के मंदिर से प्रारंभ होकर झारखंड महादेव मंदिर तक निकाली जाएगी।

इस महारैली के जरिए राज्य और केन्द्र सरकार तक गौ-माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने की मांग की जाएगी। उन्होंने इस महारैली में सभी गौ भक्तों को अधिक से अधिक संख्या में आने की अपील की गई है। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष भगवान सेन, प्रदेश प्रचार मंत्री खेताराम,जिलाध्यक्ष जयपुर कमलेश महाराज,ओमप्रकाश जयसवाल, बबीता शर्मा सहित सभी भारतीय गौ क्रांति मंच के पदाधिकारी मौजूद रहें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles