जयपुर में गुप्त वृंदावन धाम पहुंचीं मैथिली ठाकुर, भजनों से बांधा समां

0
34
Maithili Thakur reached the secret Vrindavan Dham in Jaipur.
Maithili Thakur reached the secret Vrindavan Dham in Jaipur.

जयपुर। प्रसिद्ध भजन एवं लोक गायिका और देश की युवा विधायक मैथिली ठाकुर इन दिनों जयपुर दौरे पर हैं। वे जवाहर कला केन्द्र में आयोजित एक विशेष टॉक शो में भाग लेने के लिए शहर आई हैं। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने गुप्त वृंदावन धाम में दर्शन कर भक्तिमय माहौल में भजन प्रस्तुति दी।

मीडिया प्रभारी सिद्ध स्वरूप दास ने बताया कि मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मैथिली ठाकुर ने प्रसिद्ध भजन “जय राधे जय कृष्णा, जय वृंदावन” की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। उनके मधुर स्वर और भक्ति से ओतप्रोत गायन से मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बन गया।

मीडिया प्रभारी सिद्ध स्वरूप दास ने बताया कि इस दौरान भक्तों ने उनके साथ मिलकर हरे कृष्ण महामंत्र का संकीर्तन भी किया। कार्यक्रम के अंत में मंदिर प्रशासन की ओर से उन्हें श्रीकृष्ण प्रसाद और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

मैथिली ठाकुर देश-विदेश में अपने भजन, लोकगीत और भारतीय शास्त्रीय संगीत के माध्यम से भारतीय संस्कृति और सनातन आध्यात्मिक परंपरा के प्रचार-प्रसार के लिए जानी जाती हैं। गुप्त वृंदावन धाम में उनकी प्रस्तुति ने उपस्थित श्रद्धालुओं में कृष्ण भक्ति का भाव और भी प्रगाढ़ कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here