मणिपाल हॉस्पिटल जयपुर में मदर्स डे एवं ल्यूपस डे के अवसर पर हेल्थ टॉक शो का आयोजन

0
387
Manipal Hospital Jaipur organized a health talk show on the occasion of Mother's Day and Lupus Day
Manipal Hospital Jaipur organized a health talk show on the occasion of Mother's Day and Lupus Day

जयपुर। मणिपाल हॉस्पिटल व क्वींस ऑफ जयपुर एवं नारी कभी ना हारी लेखिका साहित्य संस्थान व सपनाज ड्रीम्स चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में एक हेल्थ टॉक शो का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान के बारे में जागरूक करना था।

मणिपाल हॉस्पिटल के डाॅ. अखिल गोयल गठिया रोग चिकित्सक व डॉ नेहा गोदारा, डॉ मनीषा गुप्ता स्त्री एवं प्रसूति रोग चिकित्सक ने महिलाओं के स्वास्थ्य समस्याओं व उनके समाधान के बारे में बताया व कहा की थोडा बहुत जीवनशैली में बदलाव करके महिलाएं इन सबसे छुटकारा पा सकती है।

डाॅ. अखिल गोयल ने बताया की महिलाओं में ल्यूपस की बीमारी बहुत होती है, जो कि आगे चलकर भयानक रूप ले सकती है। किन्तु जागरुक रहने से इसको प्रारम्भ में ही दूर किया जा सकता है। क्वींस क्लब ऑफ जयपुर की निदेशक रितु दवे ने बताया कि इस टॉक शो का मकसद महिलाओं को स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियों और उनके समाधान के प्रति जागरूक करना रहा।

मणिपाल हॉस्पिटल जयपुर के डायरेक्टर रंजन ठाकुर ने उपस्थित सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया साथ ही हाॅस्पिटल की और से स्मृति चिन्ह भेंट करें व कहा की भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम करके सदैव अपने सामाजिक सरोकार को निभायेंगे।कार्यक्रम में 100 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर लेखिका कमलेश शर्मा की पुस्तक एक बार फिर काव्य संग्रह का विमोचन भी किया गया। साहित्य संस्थान की संस्थापक अध्यक्ष वीना चौहान एवं अध्यक्ष श्रीमती नीलम सपना शर्मा, डॉ कंचन सक्सेना भी उपस्थित रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here