पाचा क्लब के बाहर देर रात युवतियों से छेड़छाड़ करने की बात को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट

0
177

जयपुर। महेश नगर थाना इलाके में स्थित पालिका बाजार के समीप पाचा क्लब में शुक्रवार देर रात 2 बजे कुछ युवतियों से छेड़छाड़ की बात को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। जिसके बाद दोनो पक्षों में जमकर मारपीट और लाठी -भांटा जग छीड़ गई। गुस्साए दोनो पक्षों ने पालिका बाजार के बाहर पार्किंग में खड़ी कारों के शीशे भी तोड़ दिए। जबकि पालिका बाजार के ठीक सामने महेश नगर पुलिस चौकी स्थित है। लेकिन बदमाशों पर पुलिस चौकी का भी कोई प्रभाव दिखाई नहीं दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर दोनो पक्षों के कुछ लोग मौके से फरार हो गए । वहीं पुलिस ने इस मामले में आधा दर्जन उपद्रवियों को शांतिभंग के आरोप में हिरासत में ले लिया।

थानधिकारी सुरेश यादव ने बताया  कि स्वेज फॉर्म के पास पालिका बाजार के सामने पाचा क्लब संचालित है। जिसमें शुक्रवार देर रात 2 बजे कुछ मनचलों ने क्लब के बाहर खड़ी कुछ युवतियों से छेड़छाड़ कर दी। इस बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई और देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई। इसी दौरान कुछ युवक लाठी-सरिए और डंडे लेकर दुसरे पर टूट पड़े । मुख्य मार्ग पर मारपीट होती देख रास्ते से गुजने वाले राहगीरों ने भाग -भाग कर अपनी जान बचाई। इसी दौरान उपद्रवियों ने पालिका बाजार के बाहर पार्किंग में खड़ी कारों के शीशे तोड़ दिए। इस मारपीट में तीन -चार लोग चोटिल भी हुए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सात उपद्रवियों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर एक चौपहिया वाहन को भी जब्त किया है।

पूर्व में भी हो चुकी है इस तरह की घटना

बताया जा रहा है कि जिस बिल्ड़िंग में पाचा क्लब संचालित हो रहा है वो बिल्डिंग ओके प्लस ग्रुप है और पूर्व में कई बार पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी है। लेकिन आज तक इस क्लब के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने कोई पुख्ता कार्रवाई नहीं की है। जिसके चलते क्लब के मालिक के हौसल बुलन्ध होते नजर आ रहे है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here