पड़ोसी ने किया विवाहिता से दुष्कर्म

0
142
rape
rape

जयपुर। मुहाना थाना इलाके में एक विवाहिता से पड़ोसी ने दुष्कर्म किया और अश्लील वीड़ियों बना उसे ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी की धमकी से परेशान होकर विवाहिता ने मामले की जानकारी अपने परिवार के लोगों को दी। जिसके बाद परिजनों ने विवाहिता को थाने ले जाकर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज उसकी तलाश शुरु कर दी है।

थानाधिकारी गुर भूपेंद्र ने बताया कि 20 वर्षीय विवाहिता का आरोप है कि 5 सितम्बर को वो घर पर अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक बहाने से घर पर आया और उसके अकेलपन का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने वारदात के समय अपने मोबाइल फोन पीड़िता का अश्लील वीड़ियों भी बना लिया और वायरल करने की धमकी देने लगा।

जिसके आरोपी आए दिन वीड़ियों वायरल करने की धमकी दे उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। धमकियों से परेशान होकर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने पीड़िता को थाने ले जाकर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here