नकाबपोश बदमाशों ने सूने मकान पर किया हाथ साफ

0
34
Theft in SDM's Sune house
Theft in SDM's Sune house

जयपुर। शिप्रापथ थाना इलाके में शातिर नकाबपोश बदमाश पूरे घर को खंगालने के बाद अलमारी में रखे लाखों रुपयों के गहन व स्कूटी चोरी कर फरार हो गए। घर में चोरी होने की जानकारी पीड़ित को शादी से जयपुर लौटने पर चली। जिसके बाद पीड़ित ने थाने पहुंच अज्ञात नकबजनों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामला दर्ज कर नकाबपोश नकबजनों की तलाश शुरु कर दी है।

पुलिस ने बताया कि थाना इलाके में स्थित अग्रवाल फार्म निवासी राशि शर्मा 3 अप्रैल को परिवार सहित किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए जयपुर से बाहर गई हुई थी। इसी दौरान 7 अप्रैल को सुना मकान देख नकाबपोश नकबजन ताला तोड़ घर के अंदर घुसा और अलमारी समेंत पूरा घर खंगाला। जिसके बाद नकाबपोश नकबजन ने अलमारी में रखे 35 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने और स्कूटी की चाबी निकाल ली ओर घर में खड़ी स्कूटी भी लेकर फरार हो गया।

मेन गेट का ताला टूटा देख पडोसी ने घटना की जानकारी पीड़िता को उसके मोबाइल फोन पर दी। पीड़िता ने घर में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने नकाबपोश नकबजन के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here