जयपुर। बस्सी थाना इलाके में शुक्रवार सुबह पशु आहार में अचानक से आग लग गई। जिसके बाद घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन इस भीषड़ आग में 10 बकरियां आग की भेंट चढ़ गई। वहीं तीन टन चारा आग में जल कर राख हो गया।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को थाना इलाके में स्थित मुंडली गांव में बकरियों के बाड़ें में अचानक से आग लग गई। जिसमें बंधी 10 बकरियां और करीब तीन टन चारा जल कर राख हो गया। इस हादसे में पशुपालक को काफी नुकसान हुआ। अग्निकांड के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की।
घटना की जानकारी मिलने के बाद दमकल विभाग मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पशु चिकित्सालय की टीम ने अपनी रिपोर्ट में 10 बकरियों के जलने की पुष्टि की है। फिलहाल आग लगने के कारणों का कुछ पता नहीं चला है। पुलिस आग लगने के कारणों का पता करने में जुटी है।



















