महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने बाढ़ नियंत्रण केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

0
265

जयपुर । नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने सोमवार को बाढ़ नियंत्रण केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। महापौर खिरणी फाटक फ्लाईओवर के नीचे वार्ड पार्षद कार्यालय 39 बाढ़ नियंत्रण केन्द्र पर पहुंची और आपदा राहत संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। महापौर ने आम नागरिक सीमा बनकर बाढ़ नियंत्रण केन्द्र के हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया तथा अपनी समस्या को बताया। जिसके लिये संबंधित कार्मिक द्वारा समस्या को नोट कर उसके निस्तारण के निर्देश दिये।

महापौर ने कहा कि सभी बाढ़ नियत्रंण केन्द्रों के हेल्पलाईन नंबर चालू हालत में होने चाहिए तथा आमजन को तुरन्त प्रभाव से रेस्पॉस मिलना चाहिए। सभी आवश्यक संसाधनों मडपंप, मिट्टी के कट्टे आदि की समुचित व्यवस्था की जानी चाहिए। मानसून के समय सभी सभी अधिकारी, कर्मचारी अलर्ट मोड़ पर रहकर आमजन की समस्याओं का निस्तारण करें।

गौरतलब है कि नगर निगम ग्रेटर द्वारा 15 जून से 4 बाढ़ नियत्रंण कक्ष बनाये गये है। जिसमें मानसरोवर बाढ़ नियत्रंण केन्द्र, मालवीय नगर बाढ़ नियंत्रण केन्द्र, विश्वकर्मा बाढ़ नियंत्रण केन्द्र, खिरणी फाटक फ्लाईओवर के नीचे वार्ड पार्षद कार्यालय 39 पर वार्ड नियंत्रण केन्द्र बनाये गये है इसके साथ ही सभी बाढ़ नियत्रंण केन्द्रों पर संबंधित अधिशाषी अभियन्ताओं एवं अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है साथ ही हेल्पलाइन नंबर भी जारी किये गये है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here