धुलंडी पर 3 मार्च को दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी मेट्रो सेवा

0
29

जयपुर। धुलण्डी के अवसर पर 3 मार्च मंगलवार को जयपुर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की यात्री सेवाएं आंशिक रूप से बंद रहेंगी। निर्धारित टाइम टेबल के अनुसार सुबह 5:20 बजे से दोपहर 2 बजे तक मेट्रो ट्रेनों का संचालन स्थगित रहेगा। इसके बाद दोपहर 2:10 बजे से रात्रि 10:21 बजे तक मेट्रो सेवाएं अनवरत संचालित की जाएंगी।

मेट्रो प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि धुलण्डी के दिन वे मेट्रो में यात्रा का आनंद लें, लेकिन मेट्रो परिसर, प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में रंग डालने, रंग खेलने या हुड़दंग करने की सख्त मनाही रहेगी। यात्रियों के लिए गुलाल, रंग, पानी से भरी पिचकारियां, गुब्बारे और बोतलें ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। रंग से सने कपड़ों के साथ मेट्रो परिसर व ट्रेनों को गंदा करने पर भी रोक रहेगी। नशे की अवस्था में मेट्रो परिसर में प्रवेश वर्जित रहेगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मेट्रो रेलवे (ऑपरेशन व मेन्टीनेन्स) एक्ट, 2002 के तहत मेट्रो ट्रेनों और परिसरों को गंदा करने पर नियमानुसार जुर्माना लगाया जाएगा।

जयपुर मेट्रो के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक वैभव गालरिया ने जयपुर वासियों और मेट्रो यात्रियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 3 मार्च (धुलण्डी) को संचालन समय में किए गए आंशिक बदलाव को ध्यान में रखते हुए यात्री अपनी यात्रा की पूर्व योजना बनाएं, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here