म्हारो श्याम ने जीता दर्शकों का दिल: जयपुर में रिलीज के पहले दिन उमड़ा जनसैलाब

0
194

जयपुर। राजस्थान की मिट्टी की खुशबू से सजी फिल्म म्हारो श्याम ने रविवार को अपने पहले ही दिन दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली। मित्तल मूवीज़ की ओर से निर्मित और मंज़ूर अली कुरैशी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की शानदार रिलीज़ जयपुर के जेम्स सिनेमा में हुई।

रविवार सुबह के पहले शो से ही थिएटर में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। राजस्थान की लोक संस्कृति,परंपराओं और संवेदनाओं को बखूबी दर्शाने वाली इस फिल्म ने हर किसी को भावुक कर दिया। भावनात्मक कहानी, सुमधुर संगीत और कलाकारों के सशक्त अभिनय से दर्शकों को बांधे रखा। फिल्म में अभिनेता शशि शर्मा और विजयलक्ष्मी के अभिनय को खूब सराहना मिली।

फिल्म के निर्देशक मंज़ूर अली कुरैशी ने कहा, हमारा उद्देश्य राजस्थान की लोक संस्कृति को बड़े पर्दे पर सजीव करना था और दर्शकों की प्रतिक्रिया ने हमारे प्रयास को सफल बना दिया। निर्माता मित्तल मूवीज़ की टीम ने भी दर्शकों के उत्साह पर खुशी जताई।

रिलीज़ मौके पर कलाकारों और तकनीकी टीम के सदस्य मौजूद रहे। शो के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों ने फिल्म को दिल छू लेने वाली कहानी बताया। राजस्थान की संस्कृति और लोकभावना से सजी म्हारो श्याम ने सच में साबित कर दिया राजस्थान का सिनेमा अब नई ऊंचाइयों की ओर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here