उद्योग राज्य मंत्री विश्नोई और सहकारिता मंत्री दक ने दिया सम्यक कंप्यूटर क्लासेस को बेस्ट एम्प्लॉयर्स का अवॉर्ड

0
37
Minister of State for Industries Bishnoi and Minister for Cooperatives Dak presented the 'Best Employers' award to Samyak Computer Classes.
Minister of State for Industries Bishnoi and Minister for Cooperatives Dak presented the 'Best Employers' award to Samyak Computer Classes.

जयपुर। शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए सम्यक कंप्यूटर क्लासेस को ईएआर के 61वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित बेस्ट एम्प्लॉयर्स अवॉर्ड–2025 से सम्मानित किया गया। यह भव्य समारोह गुरुवार को जयपुर में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में उद्योग राज्य मंत्री केके विश्नोई और सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ईएआर के अध्यक्ष केके जैन ने की। इस कार्यक्रम के दौरान दोनों अतिथियों द्वारा सम्यक कंप्यूटर क्लासेस को बेस्ट एम्प्लॉयर्स अवॉर्ड–2025 प्रदान किया गया। यह सम्मान संस्था के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक मनीष मित्तल ने सम्यक टीम के साथ ग्रहण किया।

यह प्रतिष्ठित सम्मान सम्यक कंप्यूटर क्लासेस द्वारा शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों, कर्मचारियों के लिए सकारात्मक और प्रगतिशील कार्य संस्कृति विकसित करने तथा देशभर के युवाओं को रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए प्रदान किया गया है।

मनीष मित्तल ने कहा कि यह सम्मान सम्यक टीम की मेहनत, समर्पण और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सम्यक कंप्यूटर क्लासेस का उद्देश्य युवाओं को आधुनिक तकनीकी कौशल से सशक्त बनाना और उन्हें बेहतर करियर अवसरों के लिए तैयार करना है।

आज सम्यक कंप्यूटर क्लासेस भारत सहित कई देशों में 150 से अधिक शाखाओं के साथ तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में एक अग्रणी संस्थान के रूप में अपनी पहचान बना चुका है। यह सम्मान संस्था के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और आने वाले समय में सम्यक युवाओं के कौशल विकास और रोजगार के अवसरों को बढ़ाने के लिए अपने प्रयासों को और मजबूत करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here