धोखे से मिलने के बहाने बुलाकर नाबालिग से दुष्कर्म

0
188
Married woman kidnapped and raped for three months
Married woman kidnapped and raped for three months

जयपुर। तूंगा थाना इलाके में धोखे से मिलने के बहाने बुलाकर एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीडिता का आरोप है कि आरोपित ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है। इस संबंध में पीडिता के पिता ने थाने में मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस ने बताया कि दौसा के रहने वाले व्यक्ति ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी नाबालिग बेटी से परिचित युवक ने दुष्कर्म किया है। आरोप है कि नाबालिग बेटी से बातचीत के दौरान आरोपी युवक ने दोस्ती कर ली। 16 मार्च को सुबह आरोपी ने धोखे से मिलने के बहाने बुलाया। मिलने जाने पर नाबालिग बेटी को आरोपी तूंगा स्थित एक कैफे में ले गया। कैफे में आरोपी ने नाबालिग के साथ जबरदस्ती की।

विरोध करने पर डरा-धमकाकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। अपने मोबाइल में अश्लील वीडियो बना लिए। अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर नाबालिग पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके चलते नाबालिग पीड़िता के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here