ढाबा संचालक की जेब से बदमाशों ने निकाले 40 हजार

0
205
CID recovered cyber fraud amount with the help of Alwar DST
CID recovered cyber fraud amount with the help of Alwar DST

जयपुर। बस से उतरते समय ढाबा संचालक की जेब से तीन-चार युवकों ने 40 हजार रुपए निकाल लिए। घटना का पता चलने पर पीडित ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन बदमाश कच्ची बस्ती में भाग निकले। घटना के सम्बंध में पीडित ने श्याम नगर थाने में मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस के अनुसार गणेश कॉलोनी महेश नगर निवासी रामकरण सैनी ने मामला दर्ज करवाया कि वह ढाबा चलाता है। वह 11 नम्बर बस में बैठकर गुर्जर की थड़ी पहुंचा था बस से उतरने समय तीन-चार युवकों ने उसकी जेब से 40 हजार रुपए निकाल लिए। घटना का पता चलने पर उसने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश वहां से कच्ची बस्ती में भाग निकले। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here